ससुर ने किया दामाद पर जानलेवा हमला

जगराओं। गांव माणूके में एक परिवार ने अपने दामाद पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसे पहले सिविल अस्पताल हठूर, उसके बाद जगराओं अस्पताल में लाया गया। लेकिन, चोट गंभीर होने पर उसे जगराओं रेफर कर दिया गया। इस संबंध में चरन सिंह निवासी माणूके ने आरोप लगाए कि उसके लडके की शादी करीब 2 वर्ष पूर्व फिरोजपुर जिले में हुई थी। रविवार को सुबह उसके लडके मनदीप सिंह का ससुर अपने साथ कुछ लोगों को लेकर उनके घर आ धमका और उसके बेटे नवदीप सिंह को जानलेवा हमला कर गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया। थाना हठूर के प्रभारी ओंकार सिंह ने कहा कि नवदीप सिंह चंडीगढ में किसी अस्पताल में उपचारधीन है। उसके बयान लेने के लिए कर्मचारी को भेजा गया है। उसके बयान हासिल करने के बाद ही असलियत सामने आ सकेगी।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपएलुधियाना
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Traffic
Features


