Advertisement
सभी समस्याओं का हल है बच्चों के साथ संवाद : अनिल कुमार

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में अभिभावकों की महत्त्वाकांक्षाओं के बीच बच्चे अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनका बोझ अंततः अभिभावकों पर ही आता है। ऎसे में बच्चों के साथ समुचित संवाद हर स्तर पर कायम रहना चाहिए। अच्छे-बुरे की समझ बच्चों में रहती है, लेकिन किसी भय या झिझक के कारण वे उसे अभिव्यक्त नहीं कर पाते हैं, जिसके चलते बाद में समस्याएं गंभीर रूप ले लेती हैं। इसलिए हमें स्कूल एवं परिवार में बच्चों, खासकर बालिकाओं से संवाद की व्यवस्था कायम करनी चाहिए, जिसमें वे अपने अच्छे-बुरे अनुभवों को साझा कर सकें। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तकनीक जरूरी है लेकिन फिर भी बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचाने के प्रयास करें। उपखंड अधिकारी ने इस दौरान मतदान जागरुकता के लिए भी महिला शिक्षकों को संबोधित किया और कहा कि सभी पात्र वयस्कों के मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए प्रयास करें।
विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक कुमार अजय ने कहा कि आत्मरक्षा का मसला केवल शरीर नहीं, अपितु मन की मजबूती से भी उतना ही जुड़ा हुआ है। पूरी दुनिया में महिलाएं शोषण की शिकार हैं और दुःख की बात है कि पढ़ाई-लिखाई एवं आत्मनिर्भरता के बावजूद यह कम होने की बजाय बढ़ता ही दिखाई देता है, उल्टे किसान-मजदूर और गरीब तबके में समानता की स्थिति बेहतर है। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं, महिला होने का लाभ उठाने और सहानुभूति लेने की कोशिश में रहेंगी, तक तक पुरुष भी उनका लाभ उठाने से क्यों चूकेंगे। महिलाओं को किसी भी प्रकार की हीनभावना से बाहर निकलना होगा और निर्णयों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का शोषण घर से शुरू होता है और उसका प्रतिकार भी घर से ही शुरू होगा, तभी सशक्तीकरण और बराबरी की परिकल्पना संभव है।
सीबीईओ ओमदत्त सहारण ने अध्यक्षता करते हुए प्रशिक्षण के बारे में बताया और कहा प्रशिक्षित शिक्षिकाएं अपने-अपने विद्यालयों में बेहतरीन ढंग से प्रशिक्षण संपन्न करवाएं तथा बालिकाओं को समय की चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार करें।
प्रशिक्षण प्रभारी एसीबीईओ खालिद तुगलक ने प्रशिक्षण की उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि प्रशिक्षण में सभी संभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रशिक्षण न केवल महिला शिक्षकों को तकनीकी तौर पर मजबूत बनाएगा, अपितु उन्हें मानसिक तौर भी मजबूत बनाएगा। समसा के कार्यक्रम अधिकारी आरपी मोहम्मद आरिफ खान ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस दौरान आरपी श्याम सुंदर पूनिया, देवेंद्र राहड़, सुरेखा मीणा, संतोष कस्वां, नीलकमल, सुमित्रा, कमलेश, मंजु पूनिया, निर्मला शर्मा, सुमन कालेर सहित प्रशिक्षण से जुड़े प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


