The Sixth International Conference launched Rmas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रामास की छठी अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का शुभारंभ

khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 5:08 PM (IST)
रामास की छठी अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का शुभारंभ
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने शनिवार को एसएमएस सभागार में राजस्थान एसोसिएशन आॅफ मिनिमल एक्सेस सर्जन्स यानी रामास की 10वीं वार्षिक एवं छठी अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का शुभारंभ किया। इस मौके पर राठौड़ ने कहा कि डॉक्टर धरती पर भगवान का रूप माने जाते हैं। उन्होंने व्यावसायिकता के इस युग में डॉक्टर पेशे के रूप में सेवाभाव जिंदा रखकर हिप्पोक्रेटिक ओथ का पालन करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि पारम्परिक शल्य चिकित्सा की तुलना में लेप्रोस्कोपी से कम जटिलताओं के कारण कम दर्द, कम संक्रमण एवं कम समय में ठीक होकर मरीज सामान्य दिनचर्या अपनाने लगता है। स्टिचलेस स्पाइन सर्जरी, रोबोटिक सर्जरी एवं गूगल ग्लास तकनीक के विकास ने शल्य चिकित्सा में नये आयाम स्थापित किये हैं। उन्होंने बताया कि सवाई मानसिंह अस्पताल में पहली बार वर्ष 2003 में लेप्रोस्कोपी आॅपरेशन थियेटर की शुरूआत हुई एवं अब यहां लगभग सभी प्रकार के आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 5 लेप्रोस्कोपी ओटी कार्यरत हैं। राठौड़ ने बताया कि प्रदेश के मेडिकल काॅलेज से सम्बद्ध अस्पतालों में सर्जरी की दरें संभवतः देश में सबसे कम है। एसएमएस हाॅस्पिटल में सामान्य सर्जरी के लिए 750 एवं एडवांस सर्जरी के लिए मात्र 1500 की राशि निर्धारित है। सवाई मानसिंह हाॅस्पिटल में वर्ष 2015 के दौरान 28 लाख 58 हजार रोगियों का ओपीडी एवं 1 लाख 84 हजार आईपीडी रही। वर्ष 2015 के दौरान 48 हजार 324 मेजर व 1 लाख 26 हजार माइनर सहित कुल पोने 2 लाख आॅपरेशन। प्रतिदिन 132 मेजर और 345 माइनर सहित 478 आॅपरेशन हुए। इस अवसर पर एसएसएम मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. यूएस अग्रवाल, अधीक्षक डा. मानप्रकाश, आयोजन समिति की अध्यक्ष डा. लक्ष्मण अग्रवाल, डा. ए.के माथुर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं... यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement