the resolution of support of Haryana Jat agitation -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा जाट आंदोलन के पक्ष में समर्थन का लिया संकल्प

khaskhabar.com: शनिवार, 28 जनवरी 2017 9:10 PM (IST)
हरियाणा जाट आंदोलन के पक्ष में समर्थन का लिया संकल्प
भरतपुर। नगर विधानसभा के गांव नरैना में शनिवार को भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार के नेतृत्व में जाट महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें शनिवार से प्रस्तावित हरियाणा जाट आंदोलन के पक्ष में समर्थन देकर उनके साथ खड़ा होकर आंदोलन में बराबर की भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नेमसिंह फौजदार ने कहा कि रविवार से हरियाणा में जाट समाज का प्रस्तावित आंदोलन शुरू होने वाला है, लेकिन भाजपा की सरकार जाट समाज के खिलाफ जो रुख अपनाए हुए है, वह गलत है और पूरे देश का जाट समाज एकजुट है, इसलिए कोई भी सरकार इस गलतफहमी में नहीं रहे। जाट समाज सरकार को मुहंतोड़ जबाव देने को तैयार है। पूर्व में भी विगत वर्ष हरियाणा में भाजपा सरकार ने जाट आंदोलनकारियों पर गोलियां बरसाई थीं, जिसमें कई आंदोलनकारियों की मौत हुई थी। इसलिए सभी राज्यों में जाट समाज ने संकल्प लिया है कि वे भाजपा को वोट नहीं देंगे। इस महापंचायत में हरियाणा, उत्तर प्रदेश के जाट नेताओं ने भी भाग लिया। प्रदेश की भाजपा सरकार भरतपुर, धौलपुर जाट समाज को ओबीसी में आरक्षण के मामले में समाज को धोखा दे रही है, इसलिए प्रदेश सरकार के खिलाफ भी शीघ्र ही मोर्चा खोला जाएगा। इस अवसर पर अजीराम, हरिचंद, श्याम सिंह, मोहन सिंह, महेश, विजय, बिज्जो पहलवान, नंदो बाबा ने भी महापंचायत को संबोधित किया।

[@ यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement