The Punjab political scene is not yet clear Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब: चुनावी परिदृश्य अभी स्पष्ट नहीं

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 9:22 PM (IST)
पंजाब: चुनावी परिदृश्य अभी स्पष्ट नहीं
भाजपा से वगावत करके अवाज-ए-पंजाब फ्रंट का गठन करने वाले नवजोत सिंह सिदू भी अभी कोई निर्णय कर पाने में असमर्थ सा अनुभव कर रहे हैं। फ्रंट अभी गठन की प्रक्रिया से गुजर रहा है। इसे वनने में समय की दरकार है जबकि चुनाव सिर पर है। अगर यह फ्रंट अस्तित्व में आ गया तो अकाली -भाजपा गठबंधन की मुशकिलें और भी अधिक वढ सकती है। अकाली भाजपा गठबंधन की राजनीतिक स्थिति अत्यधिक खराव है। पिछले दस बर्षो के दौरान हुये भ्रष्टाचार , गुंडागर्दी और नशे के प्रसार ने आम आदमी की नाक में दम कर रखा है। मतदाता में गठवंधन सरकार के प्रति भारी गुस्सा है। मतदाता का वह गुस्सा अगर मतदान के समय वोटिंग मशीनों पर निकला तो अकाली सीटों के मामले में अपने राजनीतिक सफर के सवसे निचले पायदान पर आकर नया इतिहास वना सकते हैं। परन्तु इसके बावजूद बादल परिवार तीसरी वार सत्ता में आने के लिये सिर-धड की लगाये हुये है।

2/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement