The Punjab political scene is not yet clear-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब: चुनावी परिदृश्य अभी स्पष्ट नहीं

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 3:57 PM (IST)
पंजाब: चुनावी परिदृश्य अभी स्पष्ट नहीं
-नरेन्द्र शर्मा- चंडीगढ। पंजाब विधान सभा चुनावों के मददेनजर राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल आरम्भ हो गई है। आयाराम- गयाराम का चुनावी मौसम आ गया है। नई-2 पार्टियां और फ्रंट अस्तित्व में आ रहे है। राजनीतिक समीकरण वडी तेजी के साथ वदल रहे हैं। कोई कुछ भी दावा करे मगर वास्तविकता तो यह है कि इस समय तक राज्य का राजनीतिक परिदृशय अस्पष्ट है। दस बर्षो तक सत्ता में रहने के कारण अकाली-भाजपा गठबंधन की स्थिति कुछ ठीक नही है। राज्य के लोगों में उनके प्रति अत्याधिक रोष एवं गुस्सा है। जिसके कारण गठबंधन को नकारात्मक मत का नुकसान ऊठाना पड सकता है। नवगठित आम आदमी पार्टी के संस्थापक संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर के निलम्बन ने पार्टी की नींव तक को हिला कर रख दिया है। जबकि कांग्रेस भी अपनी स्थिति में कोई विशेष सुधार नही कर पाई है।

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement