khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 10:39 PM (IST)
सवाईमाधोपुर। लोकसभा क्षेत्र टोंक-सवाई
माधोपुर सांसद श्री सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यो का आमजन को
लाभ दिलाने के लिए सभी विभागीय अधिकारी सक्रिय रह कर कार्य करें। सभी
विभागीय अधिकारी विभिन्न योजनाओं एवं स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय सीमा
में पूरा करवाने का प्रयास करें। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए
सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय
अधिकारी सरकार की गाइड लाईन के अनुसार कार्य करें। गाईड लाईन के अनुसार कार्य
नही करने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आवष्यक कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने कहा कि संचालित योजनाओं के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों
के आमजन लाभांवित किया जाए, अधिकारी
बैठक में लिये गये निर्णयों की समय पर पालना करें।