The process of procurement of textbooks for the coming sessions should be completed soon: Dr. D. Kalla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आगामी सत्रों के लिए पाठ्यपुस्तकों की उपापन की कार्यवाही शीघ्र पूरी की जाए : डॉ बी. डी. कल्ला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 जून 2023 4:49 PM (IST)
आगामी सत्रों के लिए पाठ्यपुस्तकों की उपापन की कार्यवाही शीघ्र पूरी की जाए : डॉ बी. डी. कल्ला
-राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल की शासी परिषद की 99 वीं बैठक जयपुर। शिक्षा मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने अधिकारियों को आगामी सत्रों के लिए पाठ्यपुस्तकों की उपापन की कार्यवाही शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए है। डॉ कल्ला शुक्रवार को राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल शासी परिषद की 99 वी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित करने के लिए पाठ्यपुस्तकों के उपापन की कार्यवाही को शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही, उन्होंने मंडल कार्मिकों की बकाया पेंशन देने की कार्यवाही को नियमानुसार शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी प्रदान किए।
स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने अधिकारियों को मंडल के विरूद्ध न्ययायिक प्रकरणों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। बैठक में पाठ्य पुस्तकों की बिक्री बढ़ाने के लिए पुस्तकों की उपलब्धता, प्रचार-प्रसार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए 25 लाख का अनुमोदन भी किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री एवं शासन सचिव द्वारा मंडल परिसर में पौधारापण किया गया। बैठक में निदेशक आरएससीईआरटी कविता पाठक, सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मेघना चौधरी, निदेशक मुद्रण व लेखन विभाग विनोद कुमार पुरोहित सहित मनोनीत सदस्य मो. सलीम और विजय शंकर आचार्य ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement