The preparation of a four-lane road-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सड़क मार्ग को फोर लेन करने की तैयारी

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 6:35 PM (IST)
सड़क मार्ग को फोर लेन करने की तैयारी
करनाल। शहर के महात्मा गांधी चौक से अस्पताल चौक तक के मार्ग को फॉर लेनिंग करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत इस मार्ग पर अस्पताल की दीवार की इन साईड में खड़े करीब एक दर्जन पेड़ जो टेड़े होकर सड़क में अवरोधक बने हुए हैं, कटवाए जाएंगे। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त डॉ आदित्य दहिया ने इन पेड़ो का निरीक्षण करने के बाद दी। उन्होने बताया कि पेड़ो को काटने की नीलामी का समय आगामी 25 नवम्बर को शुक्रवार के दिन नगर निगम कार्यालय में प्रातः साढे ग्यारह बजे निश्चित कर दिया है। इसकी अध्यक्षता निगम के एईएन मुकेश शर्मा करेंगें। उन्होने बताय कि फॉर लेनिंग का निमार्ण लोक निर्माण विभाग की भवन एवं सड़क षाखा करेगी। जबकि जमीन नगर निगम उपलब्ध करवाएगा। फॉर लेनिंग बन जाने से कल्पना चावला मेडिकल कालेज के साथ लगते इस रोड़ पर चलने वाले वाहनों को सुगमता मिलेगी। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement