The police for thefts in temples headache Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंदिरों में चोरियां बनी पुलिस के लिये सिरदर्द

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 3:56 PM (IST)
मंदिरों में चोरियां बनी पुलिस के लिये सिरदर्द
इस पूरे मामले को लेकर जब हमने जैसलमेर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव से बात की तो उन्होंने बताया कि मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय थानों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। यादव का कहना है कि बहुत जल्द मंदिर चोरी के कुछ मामलों पर से पर्दा उठा लिया जायेगा और शेष मामलों में भी जांच अंतिम स्तर तक पहुंच गई है और चोरों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा। यादव ने मंदिर प्रबंधन व आमजन से भी अपील की है कि लोग भी अपने स्तर पर सुरक्षा मानकों का पालन करें ताकि चोरी की घटनाओं के होने के बाद पुलिस को मौके पर से साक्ष्य जुटाने में समस्या नहीं हो। उन्होंने कहा कि मंदिरों में सीसीटीवी कैमरों के अलावा नियमित चोकीदार लगाया जाना चाहिये साथ ही मंदिर के दानपात्रों को समय समय पर खाली करते रहना चाहिये और मेलों और विशेष दिनों को छोड मंदिरों में आभूषण नहीं रखने चाहिये।

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement