शहर व आसपास के मंदिरों में गत 2 माह में चोरों द्वारा अलग अलग घटनाओं को
अंजाम देते हुए वहां रखे दानपात्र, गहने आभूषण और अन्य कीमती सामनों पर हाथ
साफ किया गया है और मजेदारी की बात यह है कि पुलिस अब तक एक भी घटना का
खुलासा नहीं कर पा रही है।
जैसलमेर शहर व आसपास के मदिरों में हुई
चोरियों की अगर बात करें तो डेढ वर्ष पूर्व लोकदेवता बाबा रामदेव के
प्रसिद्ध मंदिर से चोरियों का सिलसिला शुरू हुआ था और गत दो माह में
जैसलमेर के चूंधी गणेश मंदिर, ब्रहमसर स्थित दादावाडी जैन मंदिर व
कालेडूंगर राय मंदिर में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया था और यहां से नगदी व
आभूषण चुराये थे और कल जैसलमेर के भादरिया मंदिर में हुई चोरी की घटना ने
चोरों के बुलंद हौसलों का प्रमाण दे दिया है। हालांकि रामदेवरा मंदिर से
चुराये गये लाखों रूपये के छतर व नगदी चोरी के एक माह बाद ही लावारिस हालत
में रामदेवरा के पास बरामद हो गये थे लेकिन चोरों तक पुलिस अबतक नहीं पहुंच
पाई है। शेष मंदिरों में हुई चोरी के मामले में अब तक न तो माल बरामद किया
गया है और न ही पुलिस चोरों तक पहुंच पाई आई है। ऐसे में पुलिस के लिये ये
चोर सिरदर्द और चुनौती बने हुए हैं