जैसलमेर । सीमावर्ती जिले में इन दिनों चोरों का आतंक बढ गया है। चोरों के निशाने पर इस बार भगवान है.. जी हां पिछले दो माह में चोरों द्वारा जैसलमेर शहर व आसापस के आधा दर्जन मंदिरों को अपना निशाना बनाया है और वहां पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस की पहुंच से दूर बने हुए ये चोर बेखौफ चोरियां करते जा रहे हैं लेकिन पुलिस के पास फिलहाल इनको लेकर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं। जैसलमेर के प्रतिष्ठित मंदिरों मे लगातार हो रही चोरियों से आमजन की आस्था तो प्रभावित हो ही रही है साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी लोगों के जेहन मे सवाल उठने शुरू हो गये हैं।