Advertisement
आप पंजाब में ईवीएम की गड़बड़ी से नहीं, अपनी गलतियों से हारी-मान

नए राजनीतिक विकल्प के भी संकेत दिए
अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में उन्होंने कहा, फिलहाल मैंने पार्टी से छुट्टी ली हुई है और इसकी गतिविधियों से दूर हूं। मैं अपने बच्चों से मिलने अमेरिका जाने की तैयारी कर रहा हूं। वहां से लौटने के बाद इस बारे में विचार करुंगा। वहां से मई के अंत मेंं लौटूंगा।` इसके साथ ही मान ने कहा कि उन्होंने अपने लिए सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और अमेरिका से लौटने के बाद इस बारे में फैसला करेंगे कि उनका अगला कदम क्या हाेगा।
बता दें भगवंत मान पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद से अाम आदमी पार्टी की गतिविधियों से दूर रहे हैं। उन्हाेंने न तो दिल्ली में राजौरी गार्डन विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में प्रचार किया और न ही दिल्ली नगर निगम चुनाव में ही चुनाव प्रचार में शामिल हुए।
केजरीवाल को गलतियों के बारे में बताया
मान ने कहा, ` मैंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को विस्तार से अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है। मैंने उनको इस बात से अवगत कराया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आप की हार के लिए पार्टी नेतृत्व किस तरह से जिम्मेदार है, जबकि राज्य के लाेगों का रुझान आप की ओर था। लोग अपना काम-धंधा छोड़कर पार्टी की रैलियों में आ रहे थे, लेकिन हम उसका लाभ नहीं उठा सके।`
मान ने कहा, पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव बिना कोई कप्तान (सीएम उम्मीदवार) तय किए लड़ा। पार्टी का हाल `मोहल्ला क्रिकेट टीम` सरीखा था, जिसमें हर खिलाड़ी खुद तय करता है कि वह मैदान में कहां फील्डिंग करेगा या किसी नंबर पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करेगा।
मान ने कहा, ` चुनाव अभियान के दौरान हर कोई पूछ रहा था कि चुनाव में जीेते तो अाप का मुख्यमंत्री कौन होगा। लेकिन, इस सवाल का जवाब देने के बदले पार्टी ने कई हास्यास्पद बयानों से कन्फूजन ही बढ़ाया। इसका पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर सीधा असर हुआ। चुनाव में कोई कप्तान नहीं होने की वजह से कोई खरब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेने काे तैयार नहीं है।`
मान ने कहा, ` मैंने कई उम्मीदवारों को टिकट देने का विरोध किया था, लेकिन उन्हें बदलने के बदले पार्टी नेतृत्व ने मुझे ही चुप करा दिया। मैं इसलिए चुप हो गया कि कोई तमाशा खड़ा नहीं करना चाहता था। यदि मैं उस समय बगावत का स्वर उठाता तो लाेग आप की हार के लिए मुझे ही जिम्मेदार ठहराते।`
यह भी पढ़ें: शिवराज सिंह से बोले कैप्टन अमरिंदर, सिखों की भावनाएं शांत करने को उठाएं कदम
उन्होंने दिल्ली के विधायक रहे जरनैल सिंह को पंजाब विधानसभा चुनाव में उतारे जाने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इससे लाेगों में आप के सीएम उम्मीदवार को लेकर कन्फयूजन पैदा हुआ। उन्होंने कहा केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े कुछ नेताआें के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अति आत्मविश्वास ने पार्टी के चुनावी खेल को बर्बाद कर दिया।
-
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


