Advertisement
प्रदेश की जनता को पानी के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा : पीएचईडी मंत्री

उन्होंने कहा कि उन्हें कार्यों में और अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही लानी होगी साथ ही जेजेएम कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के कार्यों में और अधिक सुधार लाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत प्राप्त लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य में सालभर का समय बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत 12 लाख नवीन कनेक्शन किए हैं, शेष लक्ष्यों को किस प्रकार जल्दी से पूरा किया जा सकता है इसलिए अधिकारियों के साथ बैठक की गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


