The Pen Has Always Rescued the Nation from Crisis; Journalism Values ​​Must Be Protected: Governor Gulab Chand Kataria-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लेखनी ने हमेशा देश को संकट से उबारा, पत्रकारिता के मूल्यों का हो संरक्षण : राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 फ़रवरी 2026 2:24 PM (IST)
लेखनी ने हमेशा देश को संकट से उबारा, पत्रकारिता के मूल्यों का हो संरक्षण : राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया
जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान के सबसे सक्रिय पत्रकार संगठन मारवाड़ प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी, एडवाइजरी बोर्ड और विभिन्न कमेटियों का शपथ ग्रहण समारोह जोधपुर सर्किट हाउस में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं चुनाव अधिकारी हस्तीमल सारस्वत तथा वरिष्ठ समाजसेवी प्रसन्न चंद मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सरस्वती पुत्रों की लेखनी राष्ट्रहित में समर्पित: राज्यपाल शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि देश पर जब भी संकट आया है, लेखनी ने ही उसे राह दिखाई है। उन्होंने पत्रकारों को 'सरस्वती पुत्र' बताते हुए कहा कि वे पत्रकारिता के मूल्यों और राष्ट्रहित के लिए खुद को समर्पित रखते हैं। उन्होंने पत्रकारों के जीवन के संघर्षों को रेखांकित करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया ताकि वे पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को निष्ठा के साथ निभा सकें।
इन पदाधिकारियों ने ली शपथ राज्यपाल ने मारवाड़ प्रेस क्लब के निम्नलिखित प्रमुख पदाधिकारियों को शपथ दिलाई:
अध्यक्ष : राजीव गौड़
सचिव : चंद्र शेखर व्यास
उपाध्यक्ष : इम्तियाज अहमद
कोषाध्यक्ष : मनोज गिरी
संगठन सचिव : विक्रम दत्त
संयुक्त सचिव : ललित सिंह बडगूजर व मनीष दाधीच
इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य ललित परिहार, गिरीश शर्मा, सुनील दत्त, जितेंद्र दवे और माधव सिंह मेहरू ने भी शपथ ली। राज्यपाल ने एडवाइजरी बोर्ड, अधिस्वीकरण समिति, अनुशासन समिति, इवेंट समिति, चुनाव समिति, आई-कार्ड समिति, पत्रकार समस्या समाधान समिति और सोशल मीडिया समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों को भी शपथ दिलाई।
विशिष्ट सम्मान और स्वागत सर्किट हाउस के महाप्रबंधक शरद बंसल को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मारवाड़ प्रेस क्लब की महिला सदस्यों—बसंती परमार, नंदिनी सोढा और सलोनी उदावत ने पारंपरिक तिलक लगाकर राज्यपाल का स्वागत किया। क्लब की ओर से राज्यपाल को जोधपुरी साफे में सुसज्जित एक यादगार तस्वीर भी भेंट की गई।
संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश अध्यक्ष राजीव गौड़ ने प्रेस क्लब के उद्देश्यों और पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी, वहीं सचिव चंद्रशेखर व्यास ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। अंत में राज्यपाल ने प्रेस क्लब परिवार के साथ एक सामूहिक यादगार फोटो भी खिंचवाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement