Advertisement
एक दूसरे के साथ सहयोग की भावना से ही होगा समृद्धि का मार्ग प्रश्स्त - सहकारिता मंत्री

शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता मंजू राजपाल ने कहा कि सहकारिता की मूल भावना को ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करें ताकि वंचित लोगों को योजनाओं को सही समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सहकारिता मूलतः कृषक, कृषि और कृषक कल्याण से संबधित है। इसलिये हमें अपनी मानसिकता को अधिक से अधिक संवेदनशील बनाना होगा।
नव नियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुये शासन सचिव ने कहा कि आपके द्वारा अर्जित शिक्षा, कार्यानुभव और आपका जिस परिवेश् में लालन पालन हुआ है, के साथ सरकार की योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिये पूर्ण उर्जा के साथ करने की आवश्य कता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में काम करते समय अधिक से अधिक लोगों के साथ जुडने का प्रयास करें ताकि उनकी समस्याओं और आवश्ययकताओं की पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि आप अधिक से अधिक नियमों की जानकारी रखते हुये कार्य करें ताकि आमजन को परेशानी न हो। इस प्रकार काम करें कि आमजन की समस्याओं का अंतिम पडाव आपका कार्यालय ही हो।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


