The organization works through amplifiers forward-Pranami-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संगठन के कार्यो को विस्तारकों के माध्यम से आगे बढ़ाएंगे-परनामी

khaskhabar.com: सोमवार, 30 जनवरी 2017 7:27 PM (IST)
संगठन के कार्यो को विस्तारकों के माध्यम से आगे बढ़ाएंगे-परनामी
जयपुर। राजस्थान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के पीछे पार्टी, केन्द्र व राज्य व नगर निकायो मे सत्ता पर काबीज है। जयपुर शहर जिला कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिन चुनाव घोषणा पत्रो के माध्यम से जनता से वोट मांगे और जिस सोच से कार्यकर्ताओ ने पार्टी के लिए दिन-रात एक किया, पार्टी की सरकारो ने उन्हीं घोषणा पत्रो के वादो को और कार्यकर्ताओं की सोच को पूरा करने का कार्य किया है और सरकार की समस्त योजनाएं समाज के अंतिम छौर पर बैठे व्यक्ति को ध्यान मे रख कर बनाई जा रही है। जिसका लाभ हर जरूरतमंद को मिले इस हेतु कार्यकर्ताओं को सरकार व जनता के बीच सेतु का कार्य करना चाहिए। परनामी ने कहा की भाजपा के कार्यकर्ता ने पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनाने मे कोई कसर नहीं छोड़ी उसे स्थायित्व देने व संगठन के कार्यो को और अधिक गम्भीरता से लेने हेतु पार्टी राजस्थान मे 50,000 से ज्यादा विस्तारक कार्यकर्ताओं का चयन कर उनकी इच्छा शक्ती से 15 दिवस, 1 माह, 1 साल व चुनाव तक के लिए क्षेत्रो मे भेजेगी। पार्टी राजस्थान भाजपा सरकार और संगठन की मजबूती के आधार पर दोबारा राजस्थान मे भाजपा की सरकार बना कर एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा के मीथ्या को तोड़ेगी। कार्यसमिति का समापन जिले के प्रभारी मंत्री राजस्थान सरकार के गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया ने किया । इस मौके पर कटारिया ने कहा कि पार्टी को परिवार मान कर इसके लिए कार्य करने की आवश्यकता है। किसी भी कार्यकर्ता को सरकार में या संगठन में कोई जिम्मेदारी मिली है, तो उसे ज्यादा जिम्मेदारी से परिवार भावना के अनुसार कार्य करना चाहिए, क्योंकि समाज उसकी कार्य शैली को देखता है। कार्यसमिति को जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने सम्बोधित करते हुए जयपुर के सर्वोगीण विकास के लिए केन्द्र सरकार, राज्य सरकार व सांसद/विधायक कोटे से हुए विकास कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला।

[@ परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement