The Nurses Association has expressed its opposition to the abolition of 1,267 posts across various cadres by RAJMES-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजमेस द्वारा विभिन्न संवर्ग के 1267 पदों को समाप्त करने का नर्सेज एसोसिएशन ने जताया विरोध

khaskhabar.com: सोमवार, 23 मार्च 2026 11:06 PM (IST)
राजमेस द्वारा विभिन्न संवर्ग के 1267 पदों को समाप्त करने का नर्सेज एसोसिएशन ने जताया विरोध
खास खबर। भरतपुर राजमेस के अधीन संचालित 7 चिकित्सा महाविद्यालयों एवं नर्सिंग महाविद्यालयों में विभिन्न संवर्ग के स्वीकृत 1267 नियमित पदों को समाप्त करने के विरुद्ध नर्सेज एसोसिएशन द्वारा विरोध जताया गया। जिला संयोजक सत्यवीर सोगरवाल के नेतृत्व में नर्सेज ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जिला संयोजक सत्यवीर सोगरवाल ने बताया कि 1267 पदों में से 746 पद नर्सिंग संवर्ग के हैं जिनको राजमेस के द्वारा समाप्त किया गया है पूरे प्रदेश में इन पदों पर लंबे समय से नियमित नर्सिंगकर्मी कार्यरत हैं। राजमेस नियमित पदों को समाप्त कर इन पदों पर संविदा के द्वारा भर्ती करना चाहता है। राजमेस द्वारा श्रीजगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज भरतपुर में नर्सिंग ऑफिसर के 91 पद समाप्त किए गए हैं, इन नियमित पदों को समाप्त करने से नर्सेज में भारी रोष व्याप्त है।
SJP मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध आरबीएम अस्पताल और जनाना अस्पताल में हाल ही में नए विभाग जैसे सुपर स्पेशलिटी विंग, बर्न आईसीयू, मेडिकल आईसीयू, सर्जरी आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, गैस्ट्रोलॉजी, यूरोलॉजी आदि विभाग संचालित किए गए हैं। 91 पदों को समाप्त करने से संभाग के सबसे बड़े आरबीएम चिकित्सालय एवं जनाना अस्पताल में नर्सिंग कर्मियों की भारी कमी हो जाएगी, जिससे मरीजों के इलाज में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय आरबीएम में नर्सिंग कर्मियों की पहले से ही कमी चल रही है। इन 91 नियमित पदों को समाप्त करने से संकट और गहरा हो जाएगा। आरबीएम चिकित्सालय में एक नई बिल्डिंग निर्माणाधीन है जिसके चालू होने पर और चिकित्सा कर्मियों की जरूरत होगी। नर्सेज संगठन मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री से मांग करना चाहता है कि इन पदों पर कार्यरत नर्सेज कर्मियों के लिए नए पद सृजित किए जाएं या फिर इन पदों पर कार्यरत कार्मिकों को यथा स्थान पदस्थापित रखा जाए।
इस मौके पर अभय प्रताप, उमाकांत, रतन सिंह, अरविंद कुमार, कपूरचंद, लक्ष्मीकांत, लोकेंद्र, प्रीति, प्रीति जैन, प्रीति शर्मा, कविता कुमारी, बृजेश कुमारी, राधा कुमारी, राहुल, राजेश, नितेश कुमारी, सुनीता, संजू , लतेश, कमलेश, करण सिंह आदि नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement