Advertisement
पंजाब-राजस्थान-मप्र के बीच नया राजमार्ग

केन्द्रीय मंत्री ने मण्डरायल के पास 154 करोड़ की इस परियोजना को सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
राज्य की विभिन्न एन.एच. एवं सीआरएफ परियोजनाओं के सम्बन्ध में बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ सानिवि मंत्री यूनुस खान की मुलाकात के बाद बैठक में यह निर्णय हुए। सानिवि मंत्री ने बताया कि श्री गडकरी ने हनुमानगढ और झालावाड़ शहर में सड़कों के विकास हेतु केन्द्रीय मदद, राज्य की सड़कों पर पुलिया बनाने और प्रदेश के कई शहरों में फोर लेन सड़कों के निर्माण से सम्बन्धित प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की। उन्होंने बताया कि दरा से तीन धार चार लेन सड़क की सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा तैयार 1585 करोड़ की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के आधार पर ही एनएचएआई से इसका काम कराया जाएगा। यह डीपीआर बुधवार को सानिवि ने मंत्रालय को सौंप दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर बाइपास बन जाने केे बाद पूर्व सड़क के लेफ्ट आउट के विकास के लिए भी 350 करोड के प्रस्ताव केन्द्रीय मंत्रालय को सौंपे गए है। इनमें से 90 करोड़ के प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई है और बाकी प्रस्ताव तकनीकी अनुमोदन के बाद वित्त मंत्रालय को परीक्षण हेतु सौंपे गए हैं।
खान ने बताया कि पिछले माह 17 अगस्त को हनुमानगढ में कोल्हा से नवा तक सड़क की घोषणा की गई थी जो एनएच को मेगा हाईवे से जोड़ती है। इस पर श्री गडकरी ने इस सड़क को एनएच से एनएच तक जोड़ने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की मदद से राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों का तेजी से विकास हो रहा है। बैठक में मुख्य अभियंता एनएच श्री अनिल कुमार गर्ग, सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारी मौजूद थे।
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


