The money earned from anxiety only creates anxiety -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चिन्ता से कमाया गया धन चिन्ता ही पैदा करता है

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 07:01 AM (IST)
चिन्ता से कमाया गया धन चिन्ता ही पैदा करता है
हाथरस। धन बिस्तर दे सकता है अच्छी नींद नहीं। छप्पन तरह के भोग दे सकता है लेकिन भूँख नहीं। चिन्ता से और दूसरों का हक मारकर कमाया गया धन चिन्ता ही पैदा करता है। अन्दर में इच्छायें हैं लालच है, स्वार्थ है वह भावनायें लेकर कमायेंगे तो मन में शान्ति और सुख कहाँ से मिलेगा। उतना कमायें जितनी आवश्यकता है अधिक लालच से कमायेंगे तो नाली में बहाने पडे़गे, जलाने ही पडे़ंगे। इन भावनापूर्ण विचारों की अभिव्यक्ति हाथरस जनपद के मुरसान ब्लॉक के ग्राम प्रधानो के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी की राजयोग शिक्षिका बी.के. शान्ता बहिन ने की। बी.के. शान्ता बहिन ने आज के शिक्षित एवं स्वतन्त्र समाज में व्याप्त दहेज प्रथा, अश्लीलता, आतंकवाद, हड़ताल और नशे की बीमारियों का वर्णन करते हुए बिना किसी लाग लपेट के साफ शब्दों में कहा कि यह परमात्मा के अवतरण का और फिर से महाभारत का समय है। आज भाई द्वारा भाई की ही नहीं धन के लिए जन्मदाता माता, पिता की भी हत्या करने में दानव बना हुआ मानव नहीं चूक रहा है। यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement