The minister welcomed by BJP workers in bundi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बूंदी पहुंचने पर मंत्री भदेल का किया स्वागत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 1:08 PM (IST)
बूंदी पहुंचने पर मंत्री भदेल का किया स्वागत
बूंदी। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल के शुक्रवार को बूंदी सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक अशोक डोगरा की अगुवाई में पार्टीजनों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। भदेल ने कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला बाल विकास के अधिकारियों से कार्यों की समीक्षा की और फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाडिय़ों में कार्यरत महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। समय-समय पर सरकार की योजनाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पहुंचाया जाएगा। प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महावीर जैन, महामंत्री अनिल शर्मा, जिलामंत्री चुन्नी लाल चन्दोलिया, वक्फ बोर्ड समन्वयक फरीद गाजी, उपाध्यक्ष महावीर खंगार, माया गोस्वामी, पार्षद नाजमीन, कमलेश वर्मा, रियाज अली, मोहन कराड, नईम आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement