Advertisement
नोएडा में दिखा साल का सबसे लंबा और आखिरी चंद्रग्रहण, वाराणसी में श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम

रविवार की रात बिहार की राजधानी पटना में आसमान में खगोलीय नजारे का मनमोहक दृश्य देखने को मिला, जब साल का सबसे लंबा और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण नजर आया, जिसने पटना के लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बादलों के बीच से चंद्रमा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
नोएडा और वाराणसी के अलावा, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य शहरों में भी लोग इस नजारे को देखने के लिए उत्साहित थे। खगोल शास्त्रियों का कहना है कि यह ग्रहण 2025 का आखिरी चंद्रग्रहण था, जिसने लोगों को प्रकृति के इस चमत्कार को देखने का अवसर दिया। ग्रहण के दौरान कई लोग अपने कैमरों के जरिए इस घटना को कैद करने में जुटे रहे। वहीं सोशल मीडिया पर भी चंद्रग्रहण की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


