The Life Savers Team from Lalsot sent off for the state-level cricket tournament-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालसोट से “द लाइफ सेवर्स” टीम को राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया रवाना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 8:14 PM (IST)
लालसोट से “द लाइफ सेवर्स” टीम को राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया रवाना
लालसोट। जिला चिकित्सालय लालसोट से शुक्रवार को “द लाइफ सेवर्स टीम दौसा” की नई जर्सी का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा और बीसीएमएचओ डॉ. पवन जैन ने टीम की जर्सी का विमोचन कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा अजमेर में आयोजित होने वाली छठी कोरोना वॉरियर्स राज्य स्तरीय नर्सेस एवं पैरामेडिकल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 के लिए रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. अनुराग देमन, डॉ. मनीष सैनी, डॉ. विष्णु गुप्ता, डॉ. देवेश शर्मा, नर्सिंग अधीक्षक मदनलाल शर्मा, लैब इंचार्ज रामनिवास मीणा, आरएनएयू के जिला अध्यक्ष हरि सिंह कसाना, नर्सिंग ऑफिसर ललतेश मीणा, उमेश मीणा और कमलेश शर्मा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। लालसोट जिला चिकित्सालय से टीम में कप्तान राजेश सैनी, माणक चंद बैरवा, रूपसिंह कहार, सिद्धार्थ शर्मा, प्रकाश चंद मीणा, जगदेव सिंह कसाना और प्रतीक सिंह शामिल हैं। अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement