The last date for crop insurance by end December-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फसलों के बीमा की अंतिम तिथि दिसंबर अंत तक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016 10:26 AM (IST)
फसलों के बीमा की अंतिम तिथि दिसंबर अंत तक
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी सीजन की फसलों जैसे गेहूं, सरसों आदि का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। इस आशय की जानकारी आज कृषि विभाग के प्रधान सचिव डा. अभिलक्ष लिखी द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के दौरान दी गई। उन्होंने वीडियों कांफे्रंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों तथा कृषि अधिकारियों को फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को अवगत करवाने के निर्देश भी दिए हैं। जिला गुरुग्राम में किसानों को गेहूं का बीमा करवाने के लिए 333.86 रूपए प्रति एकड़, जौ के लिए 151.75 रूपए प्रति एकड़, सरसों के लिए 166.93 रूपए प्रति एकड़ तथा चना के लिए 101.17 रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से प्रीमियम देना होगा। वीडियों कांफ्रेंसिंग में कृषि निदेशक डा. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि किसान के द्वारा दिया जाने वाला प्रीमियम रबी फसलों के लिए बीमित राशि का अधिकतम डेढ़ प्रतिशत है। यह प्रीमियम की राशि बैंको के माध्यम से ली जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि बीमित राशि गेहूं के लिए 22 हजार रूपए प्रति एकड़, सरसों के लिए 11 हजार रूपए प्रति एकड़, चना के लिए 10 हजार रूपए प्रति एकड़ तथा जौ के लिए भी 10 हजार रूपए प्रति एकड़ है। कम वर्षा अथवा विपरित मौसम अवस्थाओं के कारण यदि गांव के 75 प्रतिशत से ज्यादा रकबे में फसल की बिजाई नही हो पाती है तो बीमा का क्लेम प्रभावित किसानों को मिलेगा।
खड़ी फसल में ओलावृष्टि, जलभराव व भूस्खलन से नुकसान होने पर क्लेम खेत स्तर पर मिलेगा और फसल कटाई के 14 दिन के अंदर खेत में पड़ी हुई फसल को चक्रवात या बेमौसमी वर्षा से नुकसान होने पर भी बीमा का क्लेम खेत के स्तर पर मिलेगा। इसी प्रकार गांव में किसी फसल की औसत पैदावार पूर्व निर्धारित औसत पैदावार से कम पाए जाने पर क्लेम का भुगतान गांव के सभी बीमित किसानों को मिलेगा।
चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

1/10
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement