The grand alliance after meeting Sonia Gandhi and Sharad Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोनिया गांधी और शरद यादव की मुलाक़ात के बाद महागठबंधन की क़वायद तेज़

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 4:49 PM (IST)
सोनिया गांधी और शरद यादव की
मुलाक़ात के बाद महागठबंधन की क़वायद तेज़
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शुरुआती ताकत झोंकने के बाद असली राजनीति अब शुरू हो रही है। दीवाली के बाद यूपी में बड़े सियासी धमाकों की तैयारी है। दरअसल कांग्रेस को लग रहा है कि यूपी में शीला दीक्षित को सीएम का चेहरा बनाने का दांव कुछ ठीक नहीं बैठ रहा। बीएसपी, कांग्रेस से सम्मानजनक सीटों के साथ तालमेल करने को तैयार हो नहीं रही। इसलिए कांग्रेस के नेताओं का बड़ा तबका आलाकमान से अब जेडीयू, आरएलडी समेत छोटी पार्टियों के साथ समाजवादी पार्टी से गठजोड़ करके बीजेपी को यूपी में रोकने की वकालत कर रहा है। सियासी शतरंज में गोटियां बिछाना भी शुरू किया जा चुका है। अखिलेश यादव यूपी सरकार में मनमुताबिक फ़ैसले ले रहे हैं और जेडीयू के शरद यादव सोनिया से मुलाकात कर रहे हैं। सम्मानजनक सीटें और नीतीश फॉर्मूले पर बात बन सकती है। नवंबर में इस पर आख़िरी फैसला होगा. यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement