The Governor inspected the hospital facilities and also interacted with the patients.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 16, 2026 9:56 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल ने अस्पताल की सुविधाओं का किया निरीक्षण, मरीजों से भी की बातचीत

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अगस्त 2026 3:54 PM (IST)
राज्यपाल ने अस्पताल की सुविधाओं का किया निरीक्षण, मरीजों से भी की बातचीत
पंचकुला । हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सेक्टर-1, पंचकूला स्थित मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल में पेशेंट लिफ्ट की आधारशिला रखी। इस लिफ्ट की स्थापना पर 73.31 लाख रुपये की लागत आएगी और इसे छह महीने के भीतर पूरा किया जायेगा। राज्यपाल के साथ लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष भी उपस्थित रही। इस अवसर पर राज्यपाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लिफ्ट की स्थापना निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप की जाए तथा कार्य में गुणवत्ता के उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि लिफ्ट की स्थापना में प्रयुक्त प्रत्येक सामग्री उच्च गुणवत्ता की हो ताकि मरीजों तथा उनके साथ आने वाले परिजनों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित की जा सके। इसके पश्चात राज्यपाल ने मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल परिसर का दौरा किया और मरीजों तथा उनके परिजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
दौरे के दौरान प्रो. असीम कुमार घोष ने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, उपचार तथा अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के निदेशक को निर्देश दिए कि ओपीडी के बाहर प्रतीक्षा कर रहे मरीजों और उनके परिजनों के लिए पंखों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि उन्हें प्रतीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
राज्यपाल ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध नई मशीनों और उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने निजी वार्ड, प्रतीक्षा कक्ष, प्रतीक्षारत मरीजों के लिए पेयजल की व्यवस्था, मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए उपलब्ध शौचालयों तथा इलेक्ट्रोथेरेपी कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अस्पताल परिसर में किया पौधारोपण
बाद में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement