The government on the delays in the construction of Technical University-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तकनीकी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में देरी पर सरकार को घेरा

khaskhabar.com: सोमवार, 27 मार्च 2017 6:30 PM (IST)
तकनीकी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में देरी पर सरकार को घेरा
शिमला। तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के प्रशासनिक ब्लाक के निर्माण कार्य का मसला आज प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश विधानसभा में उठा तथा विपक्ष ने इस पर सरकार की घेराबंदी की। भाजपा विधायकों ने सरकार पर तकनीकी विवि के निर्माण कार्य को जानबूझ कर ठण्डे बस्ते में डालने का आरोप लगाया। भाजपा के विजय अग्निहोत्री के सवाल के जवाब में तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली की अनुपस्थिति में संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हमीरपुर में तकनीकी विवि के प्रशासनिक ब्लाॅक का शिलान्यास 1 सितंबर 2011 को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया था। उन्होंने कहा कि इस विवि के निर्माण के लिए सरकार ने 8.1 करोड़ की राशि मंजूर की थी। जिसमें 5.61 करोड़ की राशि विवि को दी गई है, लेकिन विवि ने अपने पर्याप्त संसाधन होने के कारण 3.34 करोड़ की राशि सरकार को वापिस लौटा दी है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक ब्लाॅक का निर्माण कार्य पहले पीडब्लयूडी को सौंपने का फैसला लिया गया था, लेकिन यूजर चार्ज अधिक होने की वजह से यह कार्य सीपीडब्लयूडी को सौंपा गया। मंत्री ने बताया कि तकनीकी विवि के दो प्रशासनिक ब्लाॅक 40 करोड़ में बनने हैं तथा दोनों ब्लाॅकों का कार्य शुरू हो गया है। भाजपा के नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सरकार तकनीकी विवि को लेकर सरकार गंभीर नहीं है और इसे ठण्डे बस्ते में डाला जा रहा है। जिस पर मंत्री बोले कि यह भावनात्मक मसला नहीं है। तकनीकी विवि प्रशासन के पास अपने संसाधनों से 50 करोड़ उपलब्ध हैं और निर्माण कार्य जल्द करवाया जाएगा। चंबा कस्बे में स्पोर्टस कांपलेक्स व शूटिंग रेंज के निर्माण संबंधी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडोर स्टेडियम और शूटिंग रेंज के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित की जा रही है। आशा कुमारी का पुलिस ग्राउंड के पास शूटिंग रेज बनाने का सुझाव रहा।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement