कैथल। केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार विकास के प्रति प्रयत्नशील है और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। इसी का नतीजा है कि आज देश में विकास का असर दिखने लगा है। ये कहना है भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह का। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा विकास के कई नए आयाम स्थापित करेगा। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हरियाणा की रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस शुभ मौके पर हमें एकजुट होकर प्रदेश के विकास में जुटना होगा।
यह भी पढ़े :यात्रियों को रास नहीं आ रहीं स्पेशल ट्रेन, 12 में से सिर्फ 2 में यात्रीयह भी पढ़े :यहां दिवाली बोनस में मिली कारें, मकान और ज्वैलरी...