The goal of setting up a one-direction and home-center center for every district headquarters for the Divisions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिव्यांगों के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक-एक दिशा और घरौंदा केन्द्र खोलने का लक्ष्य

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जुलाई 2017 6:52 PM (IST)
दिव्यांगों के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक-एक दिशा और घरौंदा केन्द्र खोलने का लक्ष्य
जयपुर। भारत सरकार नेशनल ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक मुकेश जैन ने कहा कि राजस्थान में दिव्यांगों के लिए प्रत्येक जिले में एक साल में स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से दिशा एवं घरौंदा का एक-एक केन्द्र स्थापित करने का लक्ष्य है। जैन सोमवार को अम्बेडकर भवन के सभागार में विशेष योग्यजन एवं दिव्यांगों के क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नेशनल ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेसहारा व लावारिस दिव्यांगों को पालने के लिए कानूनी तौर पर गार्जियन नियुक्त करने के लिए राज्य के समस्त जिलों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में स्थानीय स्तरीय समिति का गठन होगा जिसके दो सदस्य और होंगे। समिति की प्रत्येक तीन माह में एक बार बैठक होगी जो स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से दिव्यांगों को कानूनी तौर पर गार्जियन नियुक्त करने की कार्यवाही कर नेशनल ट्रस्ट को भेजेंगे। जैन ने बताया कि 0 से 6 साल तक मानसिक विमंदित व दिव्यांगों के लिए प्रत्येक जिले में दिशा के स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से एक एक दिशा केन्द्र स्थापित किया जायेगा। प्रत्येक दिव्यांग के लिए नेशनल ट्रस्ट द्वारा 3 हजार 500 रुपये दिये जाते हैं। इसी प्रकार 18 साल से अधिक आयु के दिव्यांगों के लिए घरौंदा केन्द्र स्थापित करने की योजना है। इसमें प्रत्येक दिव्यांग की परवरिश पर प्रतिमाह 10 हजार रुपये की राशि दी जायेगी। जैन ने बताया कि नेशनल ट्रस्ट को भारत सरकार द्वारा 1999 में स्थापित किया जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से जुड़ा है। नेशनल ट्रस्ट दिव्यांगों के मानसिक व बौद्धिक विकास के साथ साथ उनकी परवरिश के क्षेत्र में कार्य करता है। नेशनल ट्रस्ट दिव्यांगों के मानसिक व बौद्धिक विकास के क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने का काम करता है।
बैठक में उप निदेशक कनिष्क सैनी, उप निदेशक विशेष योग्यजन श्रीमती अंजना मानव, सहायक निदेशक संदीप कुमार व दिव्यांगों के क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement