The girl died after falling from the twelfth floor of Parshwanath apartment.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पार्श्वनाथ अपार्टमेंट के बारहवें माला से गिरी युवती की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 12 जून 2023 3:44 PM (IST)
पार्श्वनाथ अपार्टमेंट के बारहवें माला से गिरी युवती की मौत
कोटा। कुन्हाड़ी के पार्श्वनाथ अपार्टमेंट की बारहवीं मंजिल से गिरने से एक 22 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका मुस्कान वैष्णव अपार्टमेंट साफ सफाई का कार्य करती थी। युवती बारहवें मंजिल के फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। युवती कुन्हाड़ी के रामचंद्रपुरा की रहने वाली थी। परिजनों के मुताबिक अपार्टमेंट के लोगों ने परिजनों को युवती को चक्कर आने की बात कही। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो युवती मृत हालत में मिली। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी का ना तो किसी से कोई झगड़ा था और ना ही वह किसी तनाव में थी। परिजनों ने धक्का देकर नीचे गिराने की आशंका जताते हुए प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। युवती ने अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या की है या फिर उसके साथ कोई हादसा हुआ है या फिर उसकी किसी ने हत्या की है। पुलिस इस केस की हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement