Advertisement
जनता को निर्बाध, नियमित और पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति पर रहेगा फोकस- डॉ. महेश जोशी

जनता की जरूरतों के अनुरूप होंगे कार्य
जलदाय एवं भूजल मंत्री ने कहा कि समय तेजी से बदल रहा है और इसके साथ ही लोगों की प्राथमिकताएं भी बदली है, ऐसे में दैनिक जीवन में लोगों की जरूरतों के अनुरूप विभागीय परियोजनाओं और कार्यक्रमों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के गत तीन साल के कार्यकाल में प्रदेश में जलदाय विभाग सहित सभी विभागों में जनहित में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इस दौरान कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बाद भी प्रदेश में जल जीवन मिशन (जेजेएम) सहित अन्य पेयजल परियोजनाओं के कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। जेजेएम में पिछले कुछ समय में काफी तेजी से कार्य हुआ है। विभाग के तहत जेजेएम सहित सभी परियोजनाओं के कार्यों को इस सोच के साथ गति दी जाएगी कि इन पर जो पैसा खर्च हो रहा है, उसका पूरा फायदा आमजन को मिले।
पेयजल-अपव्यय रोकने को बनेगी ठोस रणनीति
डॉ. जोशी ने कहा कि कई स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज के कारण जितना पानी उपयोग में आता है, उससे कहीं अधिक 'वेस्टेज' में चला जाता है। इसके लिए जयपुर शहर सहित प्रदेश में जहां भी पेयजल आपूर्ति की पाईपलाइनें पुरानी हो गई है, उनको बदलकर पेयजल के अपव्यय को रोकने के लिए ठोस रणनीति के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी, इंजीनियर्स तथा तकनीक एवं अधीनस्थ कार्मिकों के सामंजस्य से विभाग की पूरी टीम जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
बापू को नमन कर किया सचिवालय में प्रवेश
जलदाय एवं भूजल मंत्री के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए सचिवालय पहुंचने पर डॉ. जोशी ने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाकर नमन किया और फिर गणेशजी के दर्शन कर मुख्य भवन में स्थित अपने कक्ष में पहुंचे। जहां पर शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के बाद कार्यभार सम्भाला।
अधिकारियों ने दी बधाई
कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. जोशी का जलदाय एवं भूजल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधांश पंत की अगुआई में वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इन्होंने भी किया स्वागत
डॉ. जोशी का जलदाय विभाग के संयुक्त शासन सचिव-प्रथम प्रताप सिंह, संयुक्त शासन सचिव-द्वितीय पुष्पा सत्यानी, मुख्य अभियंता (शहरी एवं एनआरडब्ल्यू) सीएम चौहान, मुख्य अभियंता (प्रशासन)राकेश लुहाड़िया, मुख्य अभियंता (जेजेएम) दिनेश गोयल, मुख्य अभियंता (विशेष प्रोजेक्ट्स)दलीप कुमार गौड़, मुख्य अभियंता (तकनीकी) संदीप शर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (ग्रामीण) देवराज सोलंकी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (शहरी) अमिताभ शर्मा, डब्ल्यूएसएसओ के निदेशक श्री हुकमचंद वर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (जयपुर-द्वितीय) मनीष बेनीवाल एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता (जयपुर-प्रथम) अरूण श्रीवास्तव के अलावा जलदाय विभाग के तकनीकी एवं अन्य कार्मिक संगठनों तथा कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


