फाजिल्का। काॅलेज रोड स्थित जय बाबा खेत्रपाल सेवादार सोसायटी की ओर से शुक्रवार को पैदल ध्वज यात्रा को रवाना किया गया। जो रावतसर धाम के दर्शनों के लिए पहुंचेगी। बाबा के जयकारों की गूंज के बीच समाजसेवी कीर्ति फाजिल्का और उनके पति शांतनु सिहाग ने यात्रा को रवाना करने की रस्म अदा की। सोसायटी अध्यक्ष रोशन लाल खुराना और महासचिव राकेश सचदेवा ने बताया कि यात्रा में गए सैंकड़ों श्रद्धालु 19 अक्टूबर को रावतसर धाम पहुंचेंगे। जहां ध्वज फहराने के बाद बसों के जरिए सभी वापस फाजिल्का लौटेंगे। इस मौके पर सतीश कुमार सेठी, विनोद खेड़ा, सुभाष सेतिया, आशीष सचदेवा, विक्की दाहूजा, सदा लाल, अजय खुराना, रोहित सचदेवा, शिव दावड़ा, साहिल सचदेवा, अजय कुमार, डीके काठपाल, लक्की, मनीष खुराना, बबलू सचदेवा और हरिओम भठेजा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।