प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 4:24 PM (IST)
धौलपुर। जैन समाज के प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ का जन्मोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय पुरानी सब्जी मंडी स्थित जैन मंदिर पर सुबह से ही पूजा-अर्चना, प्रवचन, व्रत, अभिषेक, शांतिधारा सहित कई अनुष्ठानो का आयोजन किया गया। जिसमे समाज के सैकड़ो महिला-पुरुषो ने भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानो के बाद जैन समाज द्वारा भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा पुरानी सब्जी मंडी स्थित जैन मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली। शोभायात्रा का शुभारम्भ समाज के गणमान्य नागरिको ने भगवान आदिनाथ की पूजा-अर्चना कर किया। शहर मे धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा मुख्य मार्गो से होती हुई मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई।