The end of centenary celebrations of Lieutenant General Sage Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह के जन्म शताब्दी समारोह का समापन, देखें तस्वीरें

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 जुलाई 2019 6:36 PM (IST)
लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह के जन्म शताब्दी समारोह का समापन, देखें तस्वीरें
जयपुर। लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह का जन्म शताब्दी समारोह जयपुर में सप्त शक्ति कमांड में संपन्न हुआ। एक महीने से चल रहा समारोह जो 14 जुलाई 2019 को संपन्न हुआ में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत 19 जून 2019 को कर्टेन रेज़र के कार्यक्रम के साथ हुई जहाँ सप्त शक्ति कमांड के जीओसी.इन.सीए लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन ने समारोह के दौरान आयोजित किये जाने वाले मुख्य कार्यक्रमों की योजना के बारे में प्रेस को जानकारी दी। इसके बाद राजस्थानए हरियाणाए पंजाब और यूपी के विभिन्न स्कूलों में अधिकारियों की कई टीमों द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह के जीवन पर प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू किया गया । पेंटिंग प्रतियोगिताए रन फॉर फन और सेमिनार जैसी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सप्त शक्ति कमान के तमाम छावनियों में किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement