The decision to curb child labor and begging-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाल श्रम और भिक्षावृति पर अकुश लगाने का निर्णय

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 11:01 PM (IST)
बाल श्रम और भिक्षावृति पर अकुश लगाने का निर्णय
बीकानेर। चाइल्डलाइन कार्यालय में चाइल्डलाइन, बाल कल्याण समिति व मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ के आपसी समन्वय को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।तीनो के बहेतर समन्वय से बाल श्रम और बाल भिक्षावृति पर अंकुश लगाने का निर्णय लिया गया ताकि देखभाल एवं संरक्षण अधिनियम के तहत बाल अधिकारो से बच्चो को न्याय मिले चाइल्ड लाइन समन्वयक चेनाराम बिश्नोई ने जे जे एक्ट के बार में पुलिस और बाल कल्याण समिति की भूमिका के बारे में बताया कि बच्चे की सुरक्षा और संरक्षण को प्राथमितकता में ध्यान में रखते हुऐ कार्य करने की आवश्यकता है। चाइल्ड लाइन काऊसलर प्रीती यादव ने चाइल्ड लाइन 1098 के बारे मे बताया कि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की आपातकालीन नम्बर से बच्चो को 24 धण्टे निःशुल्क सेवा हे जो बच्चों की सहायता के लिए है बच्चा स्वय या कोई भी कॉल कर बच्चो की सुरक्षा और संरक्षण के लिए के कभी भी सहायता मांग सकता।. अध्यक्ष बाल कल्याण समिति वाई के शर्मा ने बीकानेर में बाल श्रम और भीख मागने वाले बच्चों को मुक्त करवाने पर कहा ताकि बच्चो की समाज की मुख्यधारा से जोड़कर बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।
सचिव अरविन्द्र औझा ने बाल विवाह और स्कूल से वचित बच्चो को मुख्य फोक्स करते हुए कार्य करने पर अपने विचार प्रकट किये और कहा उरमूल ट्रस्ट और चाइल्ड लाइन इस कार्य करने में आप सब के साथ हैं।
बाल कल्याण समिति सदस्य जयश्री पारीक, हाजरा बानो, अरूणा भार्गव और नोखा, लूणकरणसर, कोलायत समन्वयक चाइल्ड लाइन व मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ट यूनीट के सभी सदस्यों एवं पूनम चन्द चाइल्ड लाइन बीकानेर ने भाग लिया और अपने अनुभव से अवगत करवाया।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement