khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 08:36 AM (IST)
बाड़मेर। शनिवार की सुरमई सांझ बाड़मेर के सबसे बड़े डांडिया रास को अपनी धरा पर उतरती देखेगी। बीते 5 साल से बाड़मेर में डांडिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिता अपनी पूरी खनक के साथ हजारों दर्शकों से रू-ब-रू होगी। अपने खास अंदाज और अदायगी की वजह से बाड़मेर शहर की पहली पसंद बन चुके इस आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। दृष्टि डेजर्ट के महाप्रबन्धक कन्हैयालाल डलोर ने बताया कि दृष्टि डेजर्ट एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में शनिवार को हाईस्कूल स्थित बास्केटबॉल कोर्ट मैदान में डांडिया रास प्रतियोगिता का आयोजन होगा।