The cultural program of the students in mind Ksbewasion Moha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्राओं ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम में कस्बे वासियों का मन मोहा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 11:08 PM (IST)
छात्राओं ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम में कस्बे वासियों का मन मोहा
राजसमन्द। कुंवारिया कस्बे में कृष्णा कुई के पास न्यू फ्रेंड ग्रुप की ओर से आयोजित दस दिवसीय गणपति महोत्सव के चौथे दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्बे के स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कस्बे की प्रतिभाओं ने एक से बढक़र एक रंगारंग प्रस्तुतियां देखकर ग्रामीणों का मन मोह लिया । कार्यक्रम की शुरुआत विद्या निकेतन के छात्रों ने सत्यम शिवम सुंदरम ....गाने के साथ की बाद में राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने जलवा तेरा जलवा ....गाने की प्रस्तुतियां दी । इस अवसर पर अतिथि के रुप में सरपंच दौलत सिंह शक्तावत ,कुंवारिया थानाधिकारी पारसमल वीरवाल, डॉक्टर राजकुमार खोलिया, शाला के संस्था प्रधान लोकेश राजोरा, दिनेश चंद्र शर्मा, मुकेश वैष्णव, राज कुमार खटीक आदि न्यू फ्रेंड ग्रुप के कार्यकर्ता उपस्थित थे। -कवि-सम्मेलन सम्मेलन भी हुआ गणपति महोत्सव के तीसरे दिन रात्रि को कवि सम्मेलन हुआ जिसमें बाहर से आए कवियों ने काव्य पाठ किया कार्यक्रम में भोपाल की कवित्री सबीहा असर, राजसमन्द के सुनील व्यास, उदयपुर के सिदार्थ देवल, मोही के संपत सुरीला, पोटला के बद्री बसंत, आदि ने कविता पाठ कर गुद गुदा या इस दौरान प स सदयस्य मुकेश शर्मा, गणेश पोरवाल, विजय प्रकाश सनाढ्य, संजय टाक, महेश सेन, विनय दाधीच, विपिन, रितिक सोमानी, गोपाल पालीवाल, अर्पित विजयवर्गीय, आदि न्यूस्फ्रेंड्स ग्रुप के सदस्य मौजुद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement