लुधियाना। देश भर में का करंसी का कोई भी संकट नहीं है बल्कि पर्याप्त मात्रा में नई
करंसी उपलब्ध है जो अगले चार से पांच दिन में मार्किट में फ्लो में आ जाएगी। इसके बाद बाद मार्किट में करंसी की शोर्टेज ख़तम हो जाएगी। यह कहना वित्त
राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का. मेघवाल ने लुधियाना के पी ए यू
एक्सटेंशन लाइब्रेरी परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी
पर भी निशाना साधा और कहा कि राहुल के बेबुनियाद आरोपों ने यह साबित कर
दिया है कि वो सिर्फ बचकाना हरकतें ही करते है।
मेघवाल ने राहुल गाँधी की तरफ से
प्रधान मंत्री मोदी पर लगाए हुए आरोपों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल
द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई भी तथ्य नहीं है। राहुल का कोई
स्टैंड नहीं हैं। यहाँ तक कि इन आरोपों को तथ्य न होने चलते सुप्रीम कोर्ट के
तरफ से भी ख़ारिज किया जा चूका है और ऐसे में राहुल गाँधी द्वारा फिर से
पुराने राग अलापना यह साबित करता है कि उनमें अभी भी बचपना ही है।