The country is capable of dealing with disruptive elements, says BJP MLA on controversial slogans at JNU campus-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'देश गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों से निपटने में सक्षम', जेएनयू कैंपस में विवादित नारों पर बोले भाजपा विधायक

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 जनवरी 2026 11:45 AM (IST)
'देश गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों से निपटने में सक्षम', जेएनयू कैंपस में विवादित नारों पर बोले भाजपा विधायक
नई दिल्ली । दिल्ली भाजपा के विधायकों ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में लगे विवादित नारों की कड़ी आलोचना की है। भाजपा विधायकों ने कहा कि कुछ शरारती तत्व देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों से निपटने में सक्षम है। भाजपा विधायक करनैल सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "कुछ शरारती तत्व देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वे कभी कामयाब नहीं होंगे। हमारा देश ऐसे गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। ये छोटे लोग, राजनीतिक ध्यान पाने की कोशिश में, मीडिया में आने के लिए ऐसे काम करते हैं।" तिमारपुर विधानसभा से भाजपा विधायक सूर्य प्रकाश खत्री ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान है। जो लोग संविधान और कानून का सम्मान नहीं करते, उन्हें खुद सोचना चाहिए। उन्होंने कहा, "संदेश साफ है, ऐसे लोग न तो इस देश के संविधान में विश्वास करते हैं और न ही देश के कानून का सम्मान करते हैं।"
वहीं, कैंपस में विवादित नारों पर एबीवीपी जेएनयू ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। एबीवीपी जेएनयू के सेक्रेटरी प्रवीण पीयूष ने कहा, "वे (प्रदर्शनकारी) छात्र नहीं हैं। वे वामपंथी और चरमपंथी संगठन के लोग हैं। प्रोपेगेंडा की आड़ में वे ऐसी गतिविधियां करते हैं। हाल ही में न्यूयॉर्क के एक मेयर ने उमर खालिद को एक चिट्ठी भेजी थी। यह दिखाता है कि कैसे विदेशी प्रोपेगेंडा के तहत वे लगातार भारत की संप्रभुता पर हमला कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "केरल में एबीवीपी के छात्र की हत्या की गई, लेकिन उस पर किसी ने कुछ नहीं बोला। बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी कार्यकर्ताओं की हत्या की जाती है, और उस पर कोई कुछ नहीं बोलता है। यह शरजील इमाम और उमर खालिद जैसे असामाजिक तत्वों के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement