The conference will include a large number of workers in the booth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में शामिल होंगे

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 7:46 PM (IST)
बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में शामिल होंगे
अमृतसर। 20 नवंबर को जालंधर के गुरु गोविंद सिंह एवेन्यू में पार्टी के राज्य स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे और इस सम्मेलन में जहां पर पूरे पंजाब भर से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होने के लिए जा रहे हैं। वहीं पर विधानसभा क्षेत्र अमृतसर उत्तरी में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। यह जानकारी स्थानीय निकाय मंत्री पंजाब अनिल जोशी ने अपने केम्प दफ्तर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताई |

जोशी ने कहा कि हमेशा की तरह इस सम्मेलन में भी विधानसभा क्षेत्र अमृतसर उत्तरी से भारी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे | उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मेलन स्थल तक पहुंचाने के लिए हल्का उत्तरी से 100 बसों का विशेष रूप से प्रबंध किया गया है और इसके साथ ही 100 से अधिक निजी चार पहिया वाहनों में भी कार्यकर्ता रैली स्थल तक पहुंचेंगे और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन से सभी कार्यकर्ता और उत्साहित होंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी लगन और मेहनत से पार्टी के लिए कार्य करेंगे |

यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement