चुनाव आयोग ने वोटरों को जागरूक करने के लिए
उठाए क़दम
khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 08:42 AM (IST)
मेरठ की डी एम बी चन्द्रकला ने आज एक अच्छी पहल
करते हुए इंडियन क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर आगामी विस चुनाव में
मतदाताओं से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की । बाकायदा इन्डियन क्रिकेटर भुवनेश
कुमार को मतदाता जागरूक अभियान का युथ आइकन बनाया गया है । प्रेस वार्ता के दौरान
भुवी ने जनता से अपना नैतिक मत का प्रयोग करने की अपील की । इस मौके पर भुवि के
पिता भी मौजूद रहे ।एक तरफ जहाँ चुनाव आयोग ने वोटरों को जागरूक करने के लिए
उत्तराखंड से शुरुआत कर दी है
वहीं मेरठ जिलाधिकारी ने खुद अपने स्तर से
मतदाताओ को जागरूक करने के लिए एक पहल कर दी है ।
डी एम ने अपने स्तर से ही शुरुआत करते हुए क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार को
बतौर यूथ आइकन के तौर पर घोषित कर दिया गया है । आज खुद डी एम बी चंद्रकला और
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की ।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC