Advertisement
डेंगू से मौत का आंकड़ा छिपा रही गठबंधन सरकार : कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहाकि स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही के मामले हर सप्ताह प्रदेश के किसी न किसी कोने से आते रहते हैं। इन पर भी लगाम लगाने की कोई कोशिश आज तक नहीं की गई। सरकारी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी में न तो स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की ओर कोई ध्यान दिया गया और न ही स्वास्थ्य विभाग की बिगड़ चुकी सेहत को सुधारने के लिए कोई कदम उठाया गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लैब, पैरा मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर और स्पेशलिस्ट डॉक्टर के हजारों पद खाली पड़े हैं। इनमें से काफी पद तो ऐसे हैं, जिनके लिए किसी तरह की भर्ती प्रक्रिया भी अभी तक शुरू नहीं की गई है। मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ के हजारों पद खाली हैं।
पीजीआई रोहतक जो अब मेडिकल यूनिवर्सिटी है, में डॉक्टरों के 45 प्रतिशत पद खाली हैं। इससे साफ है कि गठबंधन सरकार बीमार हो चुके स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त नहीं करना चाहती और लोगों के इलाज को लेकर पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


