The camp became an example, seven accounts split together-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिविर बना मिसाल, एक साथ हुए सात खाता विभाजन

khaskhabar.com: शनिवार, 13 मई 2023 5:52 PM (IST)
शिविर बना मिसाल, एक साथ हुए सात खाता विभाजन
चूरू । राजगढ़ ब्लॉक के डोकवा में शनिवार को आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में एक साथ सात खाता विभाजन हुए। एसडीएम रणजीत कुमार के मुताबिक, शिविर में डोकवा के जयलाल, प्रताप सिंह व शंकरलाल कुम्हार की कृषि भूमि का खाता विभाजन 2015 में तत्कालीन हल्का पटवारी ने रोही डोकवा में विभाजन कराया था किन्तु पटवारी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर यह विभाजन अटक गया था। शनिवार के शिविर में खाता विभाजन होने से परिवार को उनका हक मिला। डोकवा के ही जयसिंह, प्रताप व हवासिंह जाट की कृषि भूमि में वषोर्ं से विवाद चल रहा था। सहमति नहीं बन पा रही थी किन्तु पटवारी द्वारा शिविर से दो दिन पूर्व सहमति बनाकर शिविर में विभाजन करवाया गया। एसडीएम ने बताया कि डोकवा के ही पितराम, महेन्द्र व राजू राजपूत बाहर रहते हैं। कैम्प की सूचना पाकर इन्होंने शिविर में पहुंचकर वर्षों से रूका हुआ खाता विभाजन करवाया। इसके अलावा 2019 की तरमीम शुद्धि हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने वाले जयपाल की खसरा तरमीम में शुिद्ध हो पाई तथा मदनसिंह, दानसिंह, रतनसिंह राजपूत का रोही झूंगली में खाता विभाजन तो सही हुआ किन्तु नक्शा में तरमीम गलत हो गई थी, जिसे आज शिविर में शुद्ध किया गया। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण 2016 से भटक रहे 80 वर्षीय जयदेव का है। जयदेव ने बताया कि कि यदि मर जाता तो गम रहता कि काम नहीं करवा पाया किन्तु अब मुझे बहुत खुशी है। बच्चों को तकलीफ नहीं होगी मैने जीते जी आज केम्प में कृषि भूमि सम्बन्धित सारे कार्य करवा लिये। शिविर में उपस्थित तहसीलदार इमरान खान, नायाब तहसीलदार महावीर प्रसाद, विकास अधिकारी अमरजीत सिंह, गिरदावर दिनेश, पटवारी रामसिंह, मोहित, राजेन्द्र, मुकेश स्वामी इनकी खुशी में शामिल हुए। इसके अलावा खेमाणा में सड़क मार्ग से आबादी भूमि तक जाने वाले प्रचलित रास्ते को कटानी बनाया गया व रोही गंगौर में आबादी भूमि से खेल स्टेडियम तक जाने वाले प्रचलित रास्ते को भी कटानी रास्ता बनाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement