The cadets showed thrilling riding performance in bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैडेट्स ने किया घुड़सवारी का रोमांचकारी प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 12:49 PM (IST)
कैडेट्स ने किया घुड़सवारी का रोमांचकारी प्रदर्शन
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय की 1 राज आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट्स ने पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में घुड़सवारी के बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। एनसीसी के सीएटीसी कैंप में आयोजित ‘हार्स शो’ के मुख्य अतिथि वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.के. गहलोत ने कहा कि एनसीसी से अनुशासन, देशभक्ति और साहसिक बनने की प्रेरण मिलती है। समारोह में कुलपति प्रो. गहलोत ने कैडेट राजेन्द्र सुथार को सीनियर अंडर ऑफिसर और विकास कुमार को अंडर ऑफिसर की रैंक प्रदान की। यूनिट्स में बीकानेर महाविद्यालयों के सीनियर डिवीजन के छात्र-छात्राओं ने घुड़सवारी के विभिन्न करतबों का सफल प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर दिया। वेटरनरी विश्वविद्यालय में राज्य की एक मात्र आर एंड वी यूनिट में कैडेट्स के प्रशिक्षण के लिए 13 घोड़ों का लालन-पालन किया जाता है। श्रेष्ठ रहता है इकाई का प्रदर्शन

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement