The body sensation in Ratia meet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रतिया में छात्र का शव मिलने से सनसनी

khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 7:58 PM (IST)
रतिया में छात्र का शव मिलने से सनसनी
फतेहाबाद । रतिया से शुक्रवार शाम वार्ड नम्बर पांच से लापता बीए फाइनल ईयर के छात्र का शव शनिवार को नथवान गांव के निकट नहर के बीच बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । मामले की सूचना मिलने पर एसएचओ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिऐ फतेहाबाद भेज दिया ।स्थानीय केटी कॉलेज में बीए फाइनल मे पढने वाले वार्ड नम्बर पांच का अरविंद कुमार शुक्रवार शाम को अपनी बाइक लेकर घर से किसी कार्य के लिए गया था । काफी देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने जब अरविंद के मोबाइल पर फोन किया तो फोन बन्द मिला परिजनों ने काफी तलाश के बाद सूचना पूलिस को दी । पुलिस ने युवक के लापता होने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी । वहीं शनिवार को दोपहर वाद किसी व्यक्ति ने पूलिस को सूचना दी की किसी व्यक्ति का शव नथवान गांव के पास दोनो नहरों के बीच पड़ा है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं... यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement