the Bank officer became extracted 35 thousand rupees from Account -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैंक अधिकारी बनकर किया फोन, खाते से निकाले 35 हजार रुपए

khaskhabar.com: शनिवार, 07 जनवरी 2017 6:17 PM (IST)
बैंक अधिकारी बनकर किया फोन, खाते से निकाले 35 हजार रुपए
अजमेर। नोटबंदी के दौरान बदलते नियमों का फायदा अब ऑनलाइन हैकर्स उठा रहे हैं। अजमेर के सिविल लाइन निवासी बुजुर्ग महिला को शनिवार को ठगी का पता चला। उसके खाते से 35 हजार की रकम पार कर ली गई। अजमेर के सिविल लाइन टोडरमल मार्ग निवासी जोधपुर यूनिवर्सिटी की रिटायर्ड प्रोफेसर 82 वर्षीय महिला विमला मसीह शुक्रवार को ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। उन्होंने इस घटना के पीछे का कारण नोटबंदी के बदलते नियम को बताया। मसीह ने बताया कि दोपहर दो बजे बैंक ऑफ बड़ौदा से किसी दीपक वर्मा का फोन आया था। उसने नोटबंदी का हवाला देते हुए एटीएम की गलत जानकारी दी और बताया कि अब आप एटीएम से 7 हजार रुपए निकाल सकते हो, इसके लिए बैंक को जानकारी देनी पड़ेगी। इस पर पीडि़त ने फर्जी बैंक अधिकारी को पिन नंबर दे दिए। बाद में उसने मसीह के खाते से 15 हजार रुपए और 19 हजार 990 रुपए के दो ट्रांजेक्शन कर लिए। इस पर उसे ठगी का पता चला। इसके बाद शनिवार सुबह भी ठगी करने वाले ने वापस फोन किया और अकाउंट की जानकारी मांगी। इस पर मसीह ने उसे फटकार लगा दी। घटना के बाद पीडि़त विमला मसीह ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement