The attack on the gas station employees, tractor winched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर किया हमला, ट्रेक्टर चढाया

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 8:49 PM (IST)
पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर किया हमला, ट्रेक्टर चढाया
गुरदासपुर। नोटबन्दी से सम्बंधित ही कुछ लोगो ने पेट्रोल पंप पर नकद पैसो और स्वेप कार्ड को लेकर पंप मुलाजिमो से मारपीट की। एक मुलाज़िम के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ा दिया जिसके कारण दो पंप मुलाज़िम गंभीर रूप में ज़ख्मी हो गए उधर यह सारी वारदात पंप पर लगे सीसी टीवी में रिकार्ड हो गई। यह मामला है गुरदासपुर में तिबरी रोड पर शहीद भगत सिंह पेट्रोल पंप के मुलाजिमों का एक गाड़ी वाले से झगड़़ा हो गया। पेट्रोल लेने वाले ज्यादा राशि का डेबिट कार्ड स्वैप करा कर नगद पैसे मांग रहे थे। पंप मुलाजिमों ने इसके लिए मना कर दिया तो उनके साथ हाथा पाई शुरू कर दी और बाद में अपना ट्रेक्टर भी पंप मुलाज़िम के ऊपर चढ़ा कर उसे गम्भीर ज़ख़्मी कर दिया। मुलाजिमों ने पंप मालिक सुखजिंदर सिंह को शिकायत दर्ज करवा दी गई है । दोनों ज़ख़्मी पंप मुलाज़िम हस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस थाना पुराना शाला के प्रभारी नरेश महाजन ने बताया की उनको इस मामले की शिकायत मिल चुकी है और गंबीरता से मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। वहीँ अधिकारियों का कहना है की जो दोषी पाए जायेगा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी करवाई की जाएगी। आम चुनाव से आम आदमी गायब

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement