The Akalis did not even handle the guru houses during their misrule: Captain Sarkar Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अकालियों ने अपने कुशासन दौरान गुरू घरों की संभाल तक नहीं की: कैप्टन अमरिन्दर सिंह

khaskhabar.com: बुधवार, 06 मार्च 2019 7:48 PM (IST)
अकालियों ने अपने कुशासन दौरान गुरू घरों की संभाल तक नहीं की: कैप्टन अमरिन्दर सिंह
एक दिन में 1000 नौजवानों को नौकरियां देने के निश्चित लक्ष्य को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि घर-घर रोजग़ार और कारोबार मिशन के अंतर्गत बीते दिन ही 808 नौजवानों को सरकारी, प्राईवेट और स्व-रोजग़ार स्कीमों के अंतर्गत रोजग़ार मुहैया हुआ है। अपने पिछले कार्यकाल के दौरान साल 2006 में राज्य में संपर्क सडक़ों की पिछली बार की मुरम्मत का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सडक़ों की मुरम्मत के लिए पहले ही 32000 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं और इस साल 30000 करोड़ रुपए और खर्च किए जाएंगे।

अन्य प्रोजैक्टों की विस्तृत जानकारी देते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि ‘स्वदेश दर्शन स्कीम ’ अधीन 11.50 करोड़ रुपए की लागत से यहाँ का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। इसमें मोरिंडा-बेला सडक़ और सन्दौन सडक़ को जोड़ते चौक का सौन्दर्यीकरण भी शामिल है। इसके अलावा 5 करोड़ की लागत से प्राथमिक सूविधाओं से पार्किंग, 5 करोड़ रुपए की लागत से गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब के सामने मार्केट और क्षेत्र के विकास और 1.20 करोड़ रुपए की लागत से गुरुद्वारा गड़ी साहिब में पार्किंग और इस स्थान का विकास करना शामिल है।

उन्होंने 3.61 करोड़ रुपए की लागत से गुरु गोबिन्द सिंह मार्ग (सैक्शन-गांव सिंह से चमकौर साहिब) का स्तर ऊँचा उठाने और मज़बूत बनाने के लिए भी नींव पत्थर रखा जिसका काम 8 महीनों में मुकम्मल हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार 14 करोड़ रुपए की लागत से थीम पार्क मुकम्मल करेगी। उन्होंने कहा कि यह पार्क उनके द्वारा ही साल 2006 में शुरू किया गया था परन्तु अकाली सरकार ने इसको बंद करवा दिया था।

इससे पहले तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने चमकौर साहिब की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता पर रौशनी डाली। उन्होंने कहा कि अपनी पिछली सरकार के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने यहाँ के विकास को बड़ा प्रोत्साहन दिया है और इसको सब-डिविजऩ बनाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस क्षेत्र में बूंद सिंचाई प्रोजैक्ट शुरू करने के लिए अपील की।

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement