The Akalis did not even handle the guru houses during their misrule: Captain Sarkar Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अकालियों ने अपने कुशासन दौरान गुरू घरों की संभाल तक नहीं की: कैप्टन अमरिन्दर सिंह

khaskhabar.com: बुधवार, 06 मार्च 2019 7:47 PM (IST)
अकालियों ने अपने कुशासन दौरान गुरू घरों की संभाल तक नहीं की: कैप्टन अमरिन्दर सिंह
मुख्यमंत्री ने 15.11 करोड़ की लागत वाले दो और विकास प्रोजैक्टों की शुरुआत करवाई जिनमें 11.50 करोड़ रुपए की लागत से सौन्दर्यीकरण और बाहरी रूप संवारने का प्रोजैक्ट और 3.61 करोड़ रुपए की लागत से गुरु गोबिन्द सिंह मार्ग को मजबूत बनाने और अपग्रेड करने का प्रोजैक्ट शामिल है। मुख्यमंत्री जो इससे पहले चमकौर साहिब में नतमस्तक हुए, ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के आस-पास सडक़ों और पार्किंग की कमी का मामला उनके ध्यान में लाया गया। इस मौके पर उन्होंने गलियारा स्कीम के लिए पहले ही प्रवानित किये गए 11 करोड़ रुपए के अलावा चार करोड़ रुपए और देने का ऐलान किया।

नौजवानों को रोजग़ार के समर्थ बनाने के लिए हुनरमंद बनाने की अहमीयत को बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस इंस्टीट्यूट द्वारा नौजवानों के शैक्षिक पृष्ठभूमि को आधार बनाए बिना उनको अपेक्षित हुनर दिया जायेगा। इस इंस्टीट्यूट पर 500 करोड़ रुपए की लागत आयेगी जिसमें से 100 करोड़ रुपए निर्माण कामों पर जबकि बाकी रकम मशीनरी, साजो-सामान, फर्नीचर और अन्य बुनियादी ढांचे पर खर्च की जायेगी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग इसकी रूप-रेखा को अंतिम रूप देगा और निर्माण को पड़ाववार मुकम्मल किया जायेगा।

राज्य में उद्योग के पुनर्जीवन का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक ईकाइयों को ऐसे हुनरमंद लोगों की ज़रूरत है जो अपने हाथों से काम कर सकते हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि नये कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों की स्थापना में पैसे की कमी नहीं आने दी जायेगी। हुनर प्रशिक्षण की महत्ता का जि़क्र करते हुए उन्होंने कहा प्रस्तावित पंजाब स्किल यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण और सर्टीफिकेशन मुहैया करवाएगी।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement