थाई स्माइल की जयपुर-बैंकॉक फ्लाइट लॉन्च, 15 नवम्बर को पहली उड़ान
khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 11:16 AM (IST)
जयपुर। थाई स्माइल एयरलाइंस ने जयपुर से बैंकॉक के लिए नई फ्लाइट लॉन्च की है। इसकी शुरुआत 15 नवंबर से होगी। 16 नवंबर को यह फ्लाइट जयपुर से बैंकॉक जाएगी। इससे जयपुर के बिजनेस और टूरिज्म इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा फायदा होगा। थाई स्माइल एयरलाइंस की इस फ्लाइट के लिए कंपनी ने यात्रियों को कई सुविधाएं दी हैं। पहली फ्लाइट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से वहां के स्थानीय समय रात 10:05 बजे उड़ान भरेगी। वहां से यह फ्लाइट भारतीय समयानुसार रात 1:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। जयपुर से रात 2:15 बजे रवाना होकर, बैंकॉक के समयानुसार सुबह 8:15 बजे वहां पहुंचेगी।
फिलहाल जयपुर से ये हैं इंटरनेशनल फ्लाइट्स